जनगणना 2027

जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जो इस प्रकार हैं

  • चरण I – मकानों की सूची बनाना और आवास जनगणना (HLO)
  • चरण II – जनसंख्या गणना (PE)

हेल्पलाइन

  • जनगणना हेल्पलाइन नंबर 1855
  • व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 18001801855

चरण II – जनसंख्या गणना (PE)

जनसंख्या गणना (PE) फरवरी 2027 में की जाएगी। CCPA के निर्णय के अनुसार, जनगणना के दूसरे चरण में जातियों की गणना भी की जाएगी। दूसरे चरण में, प्रत्येक व्यक्ति से जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शिक्षा, प्रवास, प्रजनन दर आदि से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। जनसंख्या गणना की सटीक तारीखों और इस चरण में पूछे जाने वाले सवालों की जानकारी उचित समय पर दे दी जाएगी। जनगणना 2027 डिजिटल माध्यम से की जाएगी। गणना करने वाले कर्मचारी (एन्यूमरेटर) अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके सीधे मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एकत्र करेंगे और उसे जमा करेंगे। इसके अलावा, दोनों चरणों में ‘स्व-गणना’ (self-enumeration) के लिए एक ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध होगी। मोबाइल ऐप और स्व-गणना पोर्टल, हिंदी और अंग्रेजी सहित 16 भाषाओं में उपलब्ध होंगे। डेटा सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

S.No. Date Description
1 16-Nov-2026 To 30-Nov-2026 चरण-II स्व-गणना
2 01-Dec-2026 To 04-Jan-2027 जनसंख्या गणना का फील्ड वर्क
3 05-Jan-2027 To 09-Jan-2027 पुनरीक्षण दौर
गणकों और पर्यवेक्षकों के लिए ट्यूटोरियल वीडियो
Sl No. Details Link
1 जनगणना 2027 चरण 2 के प्रश्नों की अधिसूचना, जनगणना 2027 के प्रश्नों की सूची Link
2 जनगणना 2027 PE प्रशिक्षण पुस्तिका हिंदी Link